क्या JJP का शिवसेना और NCP जैसा होगा हाल? BJP ने पहले तोड़ा नाता, अब विधायकों पर नजर!
रिपोटर सुमित उपाध्याय
नई दिल्ली। हरियाणा की दो महीने पुरानी भाजपा की नायब सिंह सैनी की सरकार से तीन निर्दलीय विधायक ने समर्थन वापस ले लिया है.और इससे हरियाणा की राजनीति एकदम से गरमा गई है. इस बीच जननायक जनता पार्टी ने कहा है कि वो कांग्रेस को समर्थन देने के लिए तैयार हैं. वहीं कांग्रेस ने नए सिरे से चुनाव कराने की मांग की है. इस बीच खबर आई है कि जेजेपी के चार विधायकों ने नायब सैनी से मुलाकात की है.यह खबर जेजेपी के लिए खतरे की घंटी की तरह है.जेजेपी में भी उसी तरह के बंटवारे की आशंका जताई जा रही है, जैसा महाराष्ट्र में शिव सेना और एनसीपी में हुआ है.
।




