गोरखपुर-बस्ती की नौ लोकसभा सीटों पर भाजपा ने आठ प्रत्याशी उतारे, पढ़ें कौन कहां से लड़ेगा
रिपोटर सुमित उपध्याय
लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी। गोरखपुर और बस्ती की लोकसभा की कुल नौ सीटों पर आठ प्रत्याशी उतार दिए हैं। लोकसभा सीट से सांसद रवि किशन, बांसगांव से कमलेश पासवान,सलेममपुर से रविद्र कुशवाहा, महाराजगंज से सांसद व वित्त मंत्री पंकज चौधरी, बस्ती से हरीश द्विवेदी, संत कबीर नगर से प्रवीण निषाद, कुशीनगर से विजय दूबे, डुमरियागंज से जगदंबिका पाल को टिकट दिया गया है। भाजपा ने कमलेश पासवान पर चौथी बार, बस्ती और सलेमपुर से लगातार तीसरी बार एक ही चेहरे पर, जबकि अन्य जगहों पर दूसरी बार प्रत्याशी पर दांव आजमाया है। महाराजगंज में पंकज चौधरी पर सातवीं बार केंद्रीय नेतृत्व में भरोसा जमाया है।




