चेन्नई के आसमान में राफेल और सुखोई ने दिखाई ताकत, वायुसेना के एयर शो में दिखा अद्भुत नजारा
रिपोटर सुमित उपाध्याय
अपनी 92वीं वर्षगांठ मनाने के लिए भारतीय वायु सेना ने आज तमिलनाडु के चेन्नई मरीना एयरफील्ड में एक एयर एडवेंचर शो का आयोजन किया। और 21 सालों में पहली बार चेन्नई ने वायुसेना दिवस समारोह की मेजबानी की। इस बार यह समारोह पहले से कहीं ज्यादा भव्य हो रहा है। इस मौके पर मरीना बीच पर एक शानदार एयर शो के साथ भारतीय वायुसेना लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराने की भी कोशिश की जाएगी।




