छत्तीसगढ़ में बस्तर से ही चुनावी बिगुल क्यों फूंक रही BJP सामने आई ये वजह, जानें पूरा समीकरण
संवाददाता सुमित उपाध्याय
छत्तीसगढ़ में बीजेपी का आज से चुनावी अभियान परिवर्तन यात्रा का आगाज होने जा रहा है.और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले से बीजेपी की परिवर्तन यात्रा की शुरुआत करेंगे. इसके 2 दिन बाद जशपुर में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा परिवर्तन यात्रा की शुरुआत करेंगे .इस परिवर्तन यात्रा से बीजेपी छत्तीसगढ़ में सरकार बनाने का दावा कर रही है. लेकिन बस्तर और सरगुजा संभाग में ही क्यों इस परिवर्तन यात्रा की शुरुआत की गई. इसके राजनीतिक मायने क्या है




