बिल्डर की FIR के बाद किसानों का वेव सिटी थाने पर जमावड़ा, कर रहे धरना प्रदर्शन,जानें पूरा मामला

बिल्डर की FIR के बाद किसानों का वेव सिटी थाने पर जमावड़ा, कर रहे धरना प्रदर्शन,जानें पूरा मामला

रिपोटर सुमित उपाध्याय 

गाज़ियाबाद।वेव सिटी में ग्रुप हाउसिंग के प्रोजेक्ट का निर्माण शनिवार शाम कुछ किसानों ने हंगामा करते हुए रुकवा दिया। साथ ही वहां काम करने वाले कर्मचारियों को भी खदेड़ दिया। मामले में साइट इंचार्ज ने छह किसान नेताओं व 45 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। उधर, आज बिल्डर द्वारा किसानों के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद सैकड़ों किसान वेव सिटी थाने पहुंचे हैं। किसान थाने के अंदर बैठकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।