G20 Summit: प्लेन में खराबी के चलते अब भी दिल्ली में हैं जस्टिन ट्रूडो, अब कनाडा से आ रहा है दूसरा विमान
संवाददाता सुमित उपाध्याय
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के विमान में रविवार (10 सितंबर) को तकनीकी खराबी आ गई थी, जिसके कारण दिल्ली से उनकी फ्लाइट उड़ान नहीं भर सकी थी. अब सोमवार (11 सितंबर) को उनके फेरी प्लेन से वापस जाने की उम्मीद है. इस बात की जानकारी एक सूत्र ने दी.




