'जी20 घोषणापत्र से दुनियाभर के MSME और व्यापारियों को मिलेगा प्रोत्साहन', ट्रेडर्स यूनियन कैट का दावा

'जी20 घोषणापत्र से दुनियाभर के MSME और व्यापारियों को मिलेगा प्रोत्साहन', ट्रेडर्स यूनियन कैट का दावा

              

       संवाददाता सुमित उपाध्याय 

दिल्ली में रविवार (11 सितंबर) को संपन्न हुए जी 20 शिखर सम्मेलन के ऐतिहासिक आयोजन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) ने करिश्माई करार दिया.और यूनियन ने कहा कि इस सम्मेलन में सर्वसम्मति से जारी नई दिल्ली घोषणापत्र भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर के छोटे व्यापारियों और लघु उद्योगों के विस्तार में एक मील का पत्थर बनेगा. साथ ही यह व्यापार सहित डिजिटल इकॉनमी को एक नई गति भी प्रदान करेगा.