'झूठे वादे करती है कांग्रेस, असलियत सामने आ गई', पीएम मोदी ने विपक्षी पार्टी पर साधा निशाना

'झूठे वादे करती है कांग्रेस, असलियत सामने आ गई', पीएम मोदी ने विपक्षी पार्टी पर साधा निशाना

रिपोटर सुमित उपाध्याय  

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कांग्रेस पर निशाना साधा।और उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टी जनता के सामने 'बुरी तरह बेनकाब' हो गई है और क्योंकि वह लोगों से ऐसे वादे करती है की जिन्हें वह खुद जानती है कि वह पूरा नहीं कर पाएगी। मोदी की कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर पलटवार किया है। खरगे ने कहा था कि कांग्रेस शासित राज्य सरकारों को ऐसे वादे करने चाहिए, जो सही तरीके से बजट में शामिल हों और जिनके लिए पैसे की समस्या न आए। खरगे ने यह बयान तब दिया था, जब हाल ही में कुछ खबरों में बताया गया कि कांग्रेस शासित राज्यों को अपने चुनावी वादे पूरे करने में दिक्कतें आ रही है।