नकली नोट छापने वाले मदरसे पर चलेगा बुलडोजर, पीडीए ने प्रबंधक को थमाया नोटिस

नकली नोट छापने वाले मदरसे पर चलेगा बुलडोजर, पीडीए ने प्रबंधक को थमाया नोटिस

 

 रिपोटर सुमित उपाध्याय   
अतरसुइया स्थित जामिया हबीबिया मस्जिदे आजम मदरसा में नकली नोट छपने का भंडाफोड़ होने के बाद प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) ने एक बार फिर शिकंजा कसा है। और  शुक्रवार को पीडीए ने मदरसे के गेट पर नोटिस चस्पा कर प्रबंधक से पूछा कि क्यों न मदरसे को गिराने का आदेश दिया जाए। और इसका जवाब देने के लिए 18 सितंबर सुबह 11 बजे तक समय दिया गया है। बीते 28 अगस्त को सिविल लाइंस थाना पुलिस ने नकली नोट छापने के मामले में उक्त मदरसे के माैलवी तफसीरूल समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था