पटाखे फोड़ने पर हिंदू परिवार को घर में घुसकर पीटा, पीड़ित का आरोप- इज्जत पर डाला हाथ;

पटाखे फोड़ने पर हिंदू परिवार को घर में घुसकर पीटा, पीड़ित का आरोप- इज्जत पर डाला हाथ;

रिपोटर सुमित उपाध्याय  

हरियाणा के बल्लभगढ़ में धनतेसर से एक दिन पहले सुभाष कॉलोनी में रहने वाले हिंदू परिवार के ऊपर पड़ोसी मुस्लिम परिवारों ने घर के अंदर घुसकर हमला कर दिया। और हिंदू परिवार का आरोप है कि उनका बेटा पटाखे फोड़ रहा था। इसी बात को लेकर उन्होंने गाली गलौज कर घर के अंदर घुसकर मारपीट की। इसकी शिकायत पुलिस को की हुई है। चार दिन बीत जाने के बावजूद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने की वजह से वह अब अपना मकान बेचकर पलायन करने को मजबूर हैं। जिसके चलते हिंदू परिवार के लोगों ने घर के बाहर नोटिस भी लगा दिया है।