पत्थर दिल दिल्ली: दिलशाद को बेरहमी से बीच सड़क चाकू गोदते रहे लड़के, वीडियो में देखें तमाशबीन भीड़ का रवैया
संवाददाता सुमित उपाध्याय
दिल्ली के संगम विहार में आठ से दस नाबालिग लड़कों ने एक युवक की चाकू से दर्जनभर वार कर हत्या कर दी। और वारदात का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जिसे देख कर किसी को भी हैरानी होगी कि बीच बाजार किसी की हत्या की जा रही है और वहां से गुजर रहे इतने लोगों में से किसी ने भी हिम्मत नहीं जुटाई की कोई उसे बचा सके।




