भाजपा ने जारी की जम्मू-कश्मीर चुनाव के लिए एक और लिस्ट, बांदीपोरा से चुनाव लड़ेंगे ये

भाजपा ने जारी की जम्मू-कश्मीर चुनाव के लिए एक और लिस्ट, बांदीपोरा से चुनाव लड़ेंगे ये

 

रिपोटर सुमित उपाध्याय   
आगामी जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी की है।और इस लिस्ट में छह उम्मीदवारों के नाम का एलान किया गया है। इस लिस्ट में आरएस पठानिया उधमपुर पूर्व से और नसीर अहमद लोन बांदीपोरा से चुनाव लड़ेंगे।और करनाह सीट से मो. इदरीस करनाही को टिकट मिला है। हंदवाड़ा सीट से गुलाम मोहम्मद मीर पार्टी के प्रत्याशी होंगे। गुरेज सीट से फकीर मोहम्मद खान लड़ेंगे। सोनावारी विधानसभा सीट से अब्दुल रशीद खान मैदान में होंगे।