भारत-फ्रांस के संबंध बहुत गहर राष्ट्रपति मैक्रों का स्वागत करके खुशी हुई: PM मोदी

भारत-फ्रांस के संबंध बहुत गहर राष्ट्रपति मैक्रों का स्वागत करके खुशी हुई: PM मोदी

रिपोटर सुमित उपाध्याय 
लाइव न्यूज़ 99 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ ज्वाइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। और इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि मैक्रों का स्वागत करके बहुत खुशी हुई। और उन्होंने फ्रांस को यूरोप का प्रमुख गेटवे बताया पीएम मोदी ने कहा कि साल 2026 भारत और यूरोप के संबंध में एक टर्निंग पॉइंट है. कुछ दिन पहले हमने यूरोपीय यूनियन के साथ भारत के इतिहास का सबसे बड़ा और महत्वाकांक्षी फ्री ट्रेड एग्रीमेंट किया है. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और फ्रांस के संबंध बहुत ही गहरे हैं उन्होंने कहा कि फ्रांस भारत के सबसे पुराने स्ट्रैटेजिक पार्टनर्स में से एक है. प्रेसिडेंट मैक्रों के साथ मिलकर हमने इस स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप को अभूतपूर्व गहराई और ऊर्जा दी है पीएम मोदी ने कहा कि इंडिया फ्रांस ईयर ऑफ इनोवेशन से हम अपनी स्ट्रैटेजिक साझेदारी को पार्टनरशिप ऑफ द पीपल बनाने जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि स्टार्टअप और एमएसएमई के बीच मजबूत नेटवर्क बनाएंगे. स्टूडेंट के लिए सिस्टम और सुगम होगा. क्रिटिकल मिनरल्स बायोटेक्नोलॉजी और एडवांस्ड मैटेरियल्स में अपना सहयोग और प्रबल कर रहे हैं