रामनगरी अयोध्या के बीकापुर क्षेत्र में महाकुंभ से आ रही श्रद्धालुओं के भीड़ से प्रयागराज हाईवे पर बृहस्पतिवार को लंबा जाम लग गया। और श्रद्धालुओं के वाहन हाईवे पर रेंगते रहे। स्थानीय पुलिस चौरे बाजार सुल्तानपुर बॉर्डर से लेकर खजुरहट, बीकापुर, जलालपुर माफी तक यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने में लगी रही। श्रद्धालुओं की भीड़ रोकने के लिए बीकापुर कस्बा में स्थित मिलिट्री ग्राउंड में बनी होल्डिंग एरिया में सैकड़ों वाहनों को रोका गया।सुबह से दोपहर तक नेपाल, झारखंड, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, गुजरात, ओडिसा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, कर्नाटक समेत विभिन्न जगह के श्रद्धालु मौजूद रहे।