रमजान में लाउडस्पीकर का सीमित इस्तेमाल करें मस्जिदों के इमाम', मौलाना शहाबुद्दीन ने की अपील
संवादाता। सुमित उपाध्याय
लाइव न्यूज़ 99
उत्तरप्रदेश,बरेली। ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने देशवासियों को रमजान की मुबारकबाद पेश की। और उन्होंने कहा कि इस्लाम धर्म में रमजान का महीना बहुत पवित्र है। इस महीने में की गई एक नेकी का सवाब दस गुना बढ़कर मिलता है। इसीलिए मुसलमानों को चाहिए कि इस महीने का सम्मान व एहतराम के साथ 30 रोजे मुकम्मल करें और इस्लाम की बताई हुई तमाम बातों पर अमल करें, ताकि गुनाह से बचे रहें मौलाना ने कहा कि तमाम मुसलमान जो खाने-पीने और चाय आदि का कारोबार करते हैं। वो दिन में बंद रखे, इफ्तार के समय से लेकर देर रात तक व्यवस्था करे, जिससे रोजों का सम्मान बना रहे। देखा यह जाता है कि मुस्लिम क्षेत्रों में दिन में भी खाने पीने के होटल खुले रहते हैं, जिससे रोजे की पवित्रता भंग होती है। रमजान का महीना साल भर में एक बार आता है, उसका अगर अपने हाथों मज़ाक बनाया जाएगा तो फिर उसकी पवित्रता भंग होगी।




