विपक्ष पर पीएम का तंज, बोले- पहले देते थे संरक्षण, अब माफिया की मौत पर आंसू बहा रहे सपा के लोग

विपक्ष पर पीएम का तंज, बोले- पहले देते थे संरक्षण, अब माफिया की मौत पर आंसू बहा रहे सपा के लोग

 

 रिपोटर सुमित उपाध्याय 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मऊ के रतनपुरा में तीन लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। और पीएम मोदी ने सभा की शुरुआत में ही विपक्ष पर हमला बोला और पूर्वांचल की दुर्दशा के लिए पूर्ववर्ती सरकारों को जिम्मेदार ठहराया। पीएम मोदी ने कहा कि पहले पूर्वांचल में माफिया पैदा होते थे उनको सपा और कांग्रेस के लोग संरक्षण देते थे। लेकिन अब पिछले 10 सालों से यही पूर्वांचल देश का प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री चुन रहा है। पीएम मोदी ने लोगों से अपील की कि आने वाले 1 जून को एनडीए और भाजपा प्रत्याशी को अपना वोट देकर देश का पीएम चुनने में सहयोग दें।