उड़नखटोले में बैठकर बांकेबिहारी मंदिर तक पहुंचेंगे श्रद्धालु, इन मंदिरों तक पहुंचना भी होगा आसान

उड़नखटोले में बैठकर बांकेबिहारी मंदिर तक पहुंचेंगे श्रद्धालु, इन मंदिरों तक पहुंचना भी होगा आसान

 

 रिपोटर सुमित उपाध्याय 

श्रीकृष्ण की जन्म और लीलास्थली मथुरा-वृंदावन में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालु रोप वे के जरिए आराध्य बांकेबिहारी सहित अन्य प्रमुख मंदिरों तक पहुंच सकेंगे। और इस परियोजना से शुरुआत वृंदावन से की जाएगी प्रस्तावित क्षेत्र का शनिवार को उत्तर प्रदेश तीर्थ विकास परिषद के अधिकारियों ने तकनीकी टीम के साथ निरीक्षण किया। रोप-वे के बनने के बाद वृंदावन में लगने वाले जाम की समस्या से निजात मिल जाएगी।इस योजना पर 80 से 100 करोड़ रुपये प्रति किलोमीटर खर्च आने का प्रारंभिक अनुमान है। परियोजना तीन चरणों में पूरी होगी। पहले और दूसरे चरण के तहत वृंदावन और तीसरे चरण में मथुरा में विस्तार होगा।