रामलला के दरबार में अब तक डेढ़ करोड़ श्रद्धालु लगा चुके हाजिरी, 1 लाख विदेशी भक्त भी
रिपोटर सुमित उपध्याय
राम मंदिर में रामलला का दर्शन करने के लिए हर रोज करीब डेढ़ से दो लाख श्रद्धालु अयोध्या पहुंच रहे हैं। और भीड़ को देखते हुए अयोध्या को पर्यटन नगरी के रूप मे विकसित करने की योजनाओं पर भी काम तेजी से चल रहा है। डिप्टी डायरेक्टर पर्यटन आरपी यादव के मुताबिक,भव्य राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के संपन्न होने के बाद 22 जनवरी से अब तक करीब डेढ़ करोड़ श्रद्धालु रामलला का दर्शन करने पहुंचे हैं। और इसमें करीब 1 लाख विदेशी पर्यटक भी शामिल हैं। रामनवमी में भी 40 लाख श्रद्धालुओं के अयोध्या पहुंचने का अनुमान है।




