लॉरेंस गैंग का बदमाश बॉबी कबूतर गिरफ्तार: सिद्धू मूसेवाला के घर की रेकी की नदीम ब्रदर्स की हत्या का भी आरोप

लॉरेंस गैंग का बदमाश बॉबी कबूतर गिरफ्तार: सिद्धू मूसेवाला के घर की रेकी की  नदीम ब्रदर्स की हत्या का भी आरोप

संवादाता। सुमित उपाध्याय 
लाइव न्यूज़ 99 
दिल्ली पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के एक मोस्ट वांटेड अपराधी को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। और पुलिस ने कुख्यात बदमाश बॉबी कबूतर को गिरफ्तार किया है। नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के बड़े गैंगस्टर के रूप में पहचाने जाने वाले बॉबी कबूतर का आपराधिक रिकॉर्ड काफी लंबा है। उस पर हत्या के प्रयास और संगठित अपराधों सहित कई गंभीर आरोप हैं। जांच में पता चला है कि बॉबी कबूतर पंजाब में सिद्धू मूसेवाला की हत्या से कुछ समय पहले वहां मौजूद था। उसने अपने साथी बदमाश शाहरुख के साथ मिलकर गायक की हत्या से पहले इलाके में रेकी की थी। इसी दौरान वह पुलिस की पकड़ से बचकर फरार हो गया था और तभी से वह कानून की नजरों से बचता फिर रहा था। उसकी गिरफ्तारी से सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड से जुड़े कई और अहम सुराग मिलने की उम्मीद है