जितिन प्रसाद बोले, देश-दुनिया में चमक बिखेर रहीं बरेली की प्रतिभाएं; किया सम्मानित

जितिन प्रसाद बोले, देश-दुनिया में चमक बिखेर रहीं बरेली की प्रतिभाएं; किया सम्मानित

सम्पादक सुमित उपाध्याय  


शिक्षा,स्वास्थ्य,उद्योग,अनुसंधान,हस्तशिल्प अन्य सभी क्षेत्रों में बरेली में ऐसी प्रतिभाएं हैं,और जो देश-दुनिया में नाम रोशन कर रही हैं। यह सुखद पल है कि इन प्रतिभाओं को सम्मानित करने का मुझे मौका मिला। प्रतिभाओं को निखारने में जो संभव होगा, वह करने के लिए तैयार हूं। ये बातें शनिवार को नैनीताल रोड स्थित होटल द ग्रैंड निरवाना में वाणिज्य, उद्योग तथा इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी के केंद्रीय राज्य मंत्री एवं पीलीभीत सांसद जितिन प्रसाद ने बरेली उदय उत्कृष्टता सम्मान समारोह- 2024 में कहीं। उन्होंने समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखीय योगदान के लिए बरेली की हस्तियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि रुहेलखंड क्षेत्र में ऐसी प्रतिभाएं हैं, जो विश्वभर में छाप रखती हैं। इन हस्तियों से मिलाने के लिए अमर उजाला ने जो पहल की है, इसके लिए बधाई देता हूं।