चरवाहों पर गिरी आकाशीय बिजली, दो की मौत, दो लोग घायल

चरवाहों पर गिरी आकाशीय बिजली, दो की मौत, दो लोग घायल

सम्पादक सुमित उपाध्याय  

जालौन जिले के कालपी में जानवरों को चराने खेतों में गए चरवाहों के ऊपर बिजली गिर गई और जिससे उसकी चपेट में आने से दो लोगों की मौत भी हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तभी  हादसे की जानकारी पर तहसीलदार पहुंचे और परिजनों की हरसंभव मदद का भरोसा दिया।