सनी लियॉन ने माधुरी दीक्षित के 'मेरा पिया घर आया' पर किया डांस, आपने देखा नया वीडियो ?

सनी लियॉन ने माधुरी दीक्षित के 'मेरा पिया घर आया' पर किया डांस, आपने देखा नया वीडियो ?

  

 
 संवादाता  सुमित उपाध्याय  

नई दिल्ली: माधुरी दीक्षित का 'मेरा पिया घर आया' क्लासिक है ही अब इस गाने पर सनी लियॉन का तड़का लगा है. और सनी 'मेरा पिया घर आया 2.0' लेकर आई हैं. इसमें सनी लियॉन जमकर डांस कर रही हैं.उन्होंने इस पॉपुलर डांस नंबर मेरा पिया घर आया को रीक्रिएट किया है. सनी का ये म्यूजिक वीडियो संडे यानी 8 अक्टूबर को रिलीज किया गया है ये गाना इंटरनेट पर आते ही छा गया पब्लिक सनी के गाने को खूब पसंद कर रही है. अब माधुरी की बात तो अलग है ही लेकिन सनी की कोशिश भी जनता को पसंद आती नजर आ रही है।