डॉ. रमन सिंह ने जातिगत सर्वेक्षण और पीएससी घोटाले पर भूपेश बघेल को घेरा, बोले 5 साल सत्ता में रहे तो क्या किया
डॉ. रमन सिंह ने जातिगत सर्वेक्षण और पीएससी घोटाले पर भूपेश बघेल को घेरा, बोले 5 साल सत्ता में रहे तो क्या किया
संवादाता सुमित उपाध्याय
छत्तीसगढ़ में 2023 के अंतिम में विधानसभा चुनाव होने हैं जिसको लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है. और आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है. और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर भाजपा पर निशाना साधा कि भाजपा जातिगत जनगणना से इसलिए भाग रही है,क्योंकि इससे उनकी नफरत की राजनीति का खात्मा हो जाएगा. इस पर पलटवार करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने जमकर पलटवार किया. इन्होंने इसे चुनावी शिगूफा करार दिया. डॉ. सिंह ने कहा कि पांच साल सत्ता में थे तब जातिगत सर्वेक्षण क्यों नहीं किया.