UP: गर्मी का सितम वाहनों में लग रही आग, कहीं कार तो कहीं बाइक जलकर खाक
रिपोटर सुमित उपाध्याय
उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ रही है और लू की चपेट में आने से लोग बीमार भी हो रहे हैं. और इसी के साथ-साथ वाहनों में आग लगने की घटनाएं भी हो रही हैं. कुछ ऐसी ही घटना बरेली में हुई है और यहां सड़क पर खड़ी कार में अचानक आग लग गई तो तुरंत ही दमकल विभाग की टीम को सूचना दी गई दमकल विभाग के कर्मी मौके पर पहुंचे और आग को बुझाया इस बीच,घटनास्थल पर अफरातफरी की स्थिति रही.और रोड पर लंबा जाम लग गया.




