हरियाणा । बिलासपुर पथरेड़ी गांव में यशा फाउंडेशन के अवसर पर गरीब बच्चों के लिए शिक्षा केंद्र का उद्घाटन किया गया ।
रिपोटर । सुमित उपाध्याय
हरियाणा के बिलासपुर पथरेड़ी गांव में यशा फाउंडेशन की ओर से स्वतंत्रता दिवस ओर कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर गरीब बच्चों के लिए शिक्षा केंद्र का उद्घाटन किया गया इस भव्य कार्यक्रम का आयोजन यशा फाउंडेशन के चेयरमैन श्री विनय सहरावत ने किया। विनय सहरावत जी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि संस्था का उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा गरीब बच्चों को स्कूलों में शिक्षा उपलब्ध कराना है ओर शिक्षा के साथ उनको अच्छी नौकरी ओर जीवन को सक्षम बनाना है। इसके साथ विनय सहरावत जी उत्तराखंड त्रासदी में भी अपनी संस्था की ओर से भरपूर मदद पहुंचा रहे है।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री कृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के राष्ट्रीय मंत्री व बिहार के सह प्रभारी श्री राजन कुमार उर्फ आशु चौहान जी सहित कृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष श्री महिपाल बिड़लान भी मौजूद रहे। साथ ही श्री कृष्ण जन्मभूमि के सदस्य श्री मनोज कुशवाहा जी श्री वीरेंद्र सहरावत जी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बच्चो के द्वारा सांस्कृतिक संगीत और नृत्य की कला का प्रदर्शन किया गया। श्री राजन कुमार उर्फ आशु चौहान ने यशा फाउंडेशन की तारीफ़ करते हुए कहा कि इस संस्था का उद्देश्य बहुत अच्छा ओर सराहनीय है, गरीब बच्चों को शिक्षा देना और उनके भविष्य का निर्माण करना प्रशंसनीय कार्य है। आशु चौहान जी ने यशा फाउंडेशन को 11000 हजार रुपए की राशि की आर्थिक मदद भी दी। साथ ही महिपाल बिड़लान ने भी यशा फाउंडेशन को श्री कृष्ण जन्मभूमि की ओर से यथा संभव मदद करने का पूर्ण आश्वाशन दिया है।श्री मनोज जी ओर श्री वीरेंद्र सहरावत जी ने भी गरीब बच्चों की मदद के लिए अपनी हर संभव मदद देने का वादा किया।




