श्री कृष्ण जन्मभूमि संघर्ष के राष्ट्रीय मंत्री आशु चौहान ने भव्य जगन्नाथ रथ यात्रा का आयोजन किया


संवाददाता सुमित उपाध्याय
आज दिल्ली के वसंत इनक्लेव में श्री कृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के राष्ट्रीय मंत्री व बिहार के सह प्रभारी राजन कुमार उर्फ आशु चौहान ने श्री कृष्ण जगन्नाथ रथ यात्रा का भव्य आयोजन किया। जिसमें दिल्ली इस्कॉन कमेटी भी शामिल रही। भगवान जगन्नाथ उनके भाई बलभद्र और उनकी बहन सुभद्रा की रथ यात्रा हर साल आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष में निकाली जाती है। आशु चौहान ने ढोल नगाड़ों सहित यात्रा के पूरे रास्ते पुष्पों की वर्षा कराई और हजारों की संख्या में भगवान जगन्नाथ के भक्त झूमते नाचते भक्ति में लीन रहे। यात्रा में श्री कृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष महिपाल बिड़लान भी मौजूद रहे साथ ही प्रदेश में सहयोगी मनोज कुशवाहा वीरेन्द्र सहरावत युवा नेता विश्व प्रताप राघव सहित क्षेत्र के सभी गणमान्य नागरिकों सहित RWA के अध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे। समाजसेवी आशु चौहान ने कुछ दिन पहले ही भगवान श्री कृष्ण जी राधा रानी जी का भव्य कीर्तन कराया था। जिसकी भव्यता देखते ही बनती थी। इस मौके पर दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष महिपाल बिड़लान ने राजन कुमार उर्फ आशु चौहान के द्वारा किए गए धार्मिक कार्यों की प्रशंसा की ओर कहा के आशु चौहान श्री कृष्ण जी के बहुत बड़े भक्त हैं। और उन्होंने अपना जीवन सामाजिक कार्य करते हुए श्री बांके बिहारी जी की सेवा के लिए समर्पित किया है। महिपाल बिड़लान ने कहा के सनातन धर्म के रक्षण और उत्थान के लिए आशु चौहान जैसे भक्तों को भगवान जगन्नाथ अपना आशीर्वाद दे। और सदैव अपनी कृपा बनाए रखें।




