असम एसटीएफ को मिली बड़ी सफलता, चेन्नई से एबीटी के उग्रवादी को किया गिरफ्तार

असम एसटीएफ को मिली बड़ी सफलता, चेन्नई से एबीटी के उग्रवादी को किया गिरफ्तार

संवादाता सुमित उपाध्याय 

असम स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) को बड़ी सफलता मिली है। एसटीएफ ने चेन्नई में ऑपरेशन प्रघात के तहत एक महत्वपूर्ण उग्रवादी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। उस पर भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।