इजरायल और फिलिस्तीन के बीच हालात बेहद खराब स्थिति में पहुंच गए हैं इजराइल पर हमास के हमले में अभी तक 600 लोगों के मारे जाने की खबर है.और हमास के आतंकियों ने शनिवार सुबह इजराइल के अलग-अलग इलाकों पर 5000 से ज्यादा रॉकेट दागे हमास के इस हमले के बाद इजराइल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने एक बयान जारी कर कहा कि हमास को इसकी बड़ी कीमत चुकानी होगी भारत समेत कई देशों ने मुश्किल की इस घड़ी में इजराइल के साथ खड़े होने की बात की है.हालांकि बिगड़ते हालात के बीच दिल्ली से तेल अवीव की उड़ानें रद्द कर दी गई है तेल अवीव से दिल्ली की उड़ानें 14 अक्टूबर तक रद्द रहेंगी.