केजरीवाल को जाना होगा जेल: आज तिहाड़ में करेंगे सरेंडर सीएम, आवास के बाहर कड़ी हुई सुरक्षा

केजरीवाल को जाना होगा जेल: आज तिहाड़ में करेंगे सरेंडर सीएम, आवास के बाहर कड़ी हुई सुरक्षा

   

रिपोटर सुमित उपाध्याय  

दिल्ली आबकारी नीति घोटाले से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दो जून को जेल जाना ही होगा। लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए मिली राहत की 21 दिन की समयसीमा रविवार को समाप्त हो रही है। उधर ट्रायल कोर्ट ने उनकी अंतरिम जमानत पर फैसला 5 जून के लिए सुरक्षित रख लिया। केजरीवाल ने इस बीच जेल से बाहर बने रहने के कई असफल प्रयास किए। उन्होंने चिकित्सा जांच कराने के लिए अंतरिम जमानत बढ़ाने का आवेदन सुप्रीम कोर्ट में दिया। शीर्ष अदालत ने चिकित्सा जांच कराने के आधार पर उनकी अंतरिम जमानत अवधि बढ़ाने की मांग को अस्वीकार करते हुए उन्हें ट्रायल कोर्ट जाने को कहा।