'काफिर' अभियान विवाद को लेकर आमने-सामने माकपा और यूडीएफ, सांप्रदायिकता फैलाने का आरोप
रिपोटर सुमित उपाध्याय
काफिर अभियान विवाद को लेकर यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) द्वारा लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (एलडीएफ) को लगातार निशाना बनाया जा रहा है। और अब सत्तारूढ़ एलडीएफ गठबंधन के घटक दल माकपा ने कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ गठबंधन पर पलटवार किया है। माकपा ने यूडीएफ पर वडकारा में लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान 'सांप्रदायिक और आपत्तिजनक वीडियो' प्रसारित करने का आरोप लगाया।




