'छोटे दलों से हाथ मिलाकर ऐसे खेल बिगाड़ने वाली हैं मायावती!' इन दलों से होने जा रहा गठबंधन
रिपोर्ट सुमित उपाध्याय
जब पूरे देश में एनडीए के विरोध में ज्यादातर विपक्षी दल एकजुट होकर गठबंधन बना रहे हैं तो बसपा सुप्रीमो मायावती अपनी एक अलग ही चाल चल रही हैं। बहुजन समाज पार्टी ने अपनी सियासी रणनीतियों को धार देते हुए एक बार फिर से छोटे-छोटे दलों से हाथ मिलाकर बड़ा खेल करने की तैयारी शुरू कर दी है। बहुजन समाज पार्टी से ताल्लुक रखने वाले नेताओं की माने तो मायावती इस लोकसभा चुनाव में उन छोटे-छोटे दलों से हाथ मिलाने की राह तैयार कर चुकी है




