जब हेमा मालिनी की खातिर साइकिल उधार लेने पर मजबूर हो गए थे धर्मेंद्र, जान पर बन आई थी बात

जब हेमा मालिनी की खातिर साइकिल उधार लेने पर मजबूर हो गए थे धर्मेंद्र, जान पर बन आई थी बात

 


 संवादाता  सुमित उपाध्याय   
धर्मेंद्र और हेमा मालिनी के मोहब्बत के किस्से चाहें जितने भी सुन लें कम ही पड़ते हैं. दोनों से जुड़ा अक्सर ऐसा किस्सा सामने आ ही जाता है जिसे जानने के बाद लगता है कि ये किस्सा तो पहले कभी सुना ही नहीं. दोनों के मोहब्बत से जुड़ा एक ऐसा ही अफसाना है, जब धर्मेंद्र को हेमा मालिनी की खातिर एक साइकिल वाले से इल्तिजा करनी पड़ी और उधार भी लेना पड़ा. इसके बाद भी कुछ ऐसा हुआ कि धर्मेंद्र और हेमा मालिनी को भीड़ से बचने के लिए दूसरी जुगत लगानी पड़ी. ये किस्सा फिल्म रजिया सुल्तान से जुड़ा है.