दिल्ली प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष नियुक्त किए गए वीरेंद्र सचदेवा
प्रदेश भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा अब दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष होंगे। भाजपा सांसदों व विधायकों की उपस्थिति में सचदेवा ने अधिकारिक रूप से प्रदेश अध्यक्ष का पदभार संभाल लिया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इस पद पर सचदेवा की नियुक्ति की है।
पदभार ग्रहण करने के बाद सचदेवा ने शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा कि दिल्ली के साधारण कार्यकर्ता को जिस भरोसे के साथ बड़ी जिम्मेदारी दी गई है, उसको पूरा करने का प्रयास करुंगा। शरणार्थियों को अगर किसी पार्टी ने सही तौर पर सम्मान देने का काम किया है तो वह भाजपा है। आज भी भाजपा का एक कार्यकर्ता हूं और आगे भी इसी भाव के साथ ही हम सब मिलकर काम करेंगे। दिल्ली के मुख्यमंत्री ही नहीं आप के सभी भ्रष्टाचारी नेता एक साथ खड़े नजर आ रहे हैं। केजरीवाल ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का समर्थन किया है।
पोस्टर लगाने के मामले में आप की पोल खुली
सचदेवा ने कहा कि फर्जी पोस्टर लगाने के मामले में आप की पोल खुल गई है। में राजनीतिक विरोध का अधिकार सबको है पर विरोध करते हुए अपना नाम भी अंकित करना कानूनी रूप से आवश्यक है। मुख्यमंत्री कोई भी सांविधानिक नियम नहीं मानते हैं और इसलिए फर्जी पोस्टर मामले में प्रिंट लाइन लिखने के कानूनी नियम तोड़ने के बाद गलती स्वीकारने की बजाए पोस्टरों की तुलना स्वतंत्रता सेनानियों से कर रहे हैं जो निंदनीय है।




