सम्पादक सुमित उपाध्याय
नए पुल से बृहस्पतिवार दोपहर किशोरी सहित तीन लोगों ने यमुना में छलांग लगा दी। और पुल के नीचे तैनात जल पुलिस एक ही युवती को बचा पाई जबकि युवक और किशोरी गहरे पानी में समा गए। देर शाम तक खोताखोरों ने दोनों को खोजा, लेकिन उनका पता नहीं चल सका। लालापुर थाना क्षेत्र के चिल्ला गौहानी गांव निवासी रमेश पटेल ट्रांसपोर्ट का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी वर्षा पटेल (15) 11वीं में पढ़ती थी। बृहस्पतिवार सुबह करीब 7:30 बजे वह स्कूल के लिए निकली थी। घर से वह एक किमी तक साइकिल से जाती थी। इसके बाद एक परिचित के घर साइकिल खड़ी करके बस से स्कूल जाती थी। सुबह करीब 10:30 बजे पुलिस ने फोन कर बताया कि वर्षा नए पुल से कूद गई है और निजी अस्पताल में भर्ती है।