'भारत को अपने डेटा पर आधारित एआई विकसित करना होगा', नीति आयोग के पूर्व सीईओ कांत बोले
रिपोटर सुमित उपाध्याय
AI Summit India 2026; नीति आयोग के पूर्व सीईओ अमिताभ कांत ने कहा कि बड़ी टेक कंपनियां ग्लोबल साउथ खासकर भारत के डेटा से अपने एआई मॉडल तैयार कर रही हैं। और उन्होंने जोर दिया कि समान लाभ सुनिश्चित करने के लिए भारत और विकासशील देशों को अपने डेटा पर आधारित स्वदेशी एआई मॉडल विकसित करने चाहिए।




