महबूबा बोलीं- येदियुरप्पा मामले में समुचित इंसाफ नहीं; केजरीवाल और हेमंत सोरेन से अलग बर्ताव हुआ
रिपोटर सुमित उपाध्याय ।
पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्त ने रविवार को कर्नाटक उच्च न्यायालय की ओर से भाजपा के वरिष्ठ नेता बीएस येदियुरप्पा को मिली राहत को न्याय का चुनिंदा वितरण करार दिया। अदालत ने पॉक्सो मामले में येदियुरप्पा की गिरफ्तारी पर रोक लगाई है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में मुफ्ती ने कहा कि उच्च न्यायालय ने येदियुरप्पा की गिरफ्तारी पर इस आधार पर रोक लगा दी क्योंकि वह पूर्व मुख्यमंत्री हैं।उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का उदाहरण दिया और कहा कि उन्हें बहुत कम आरोपों में जेल भेजा गया।




