विज्ञान भवन सभागार में  हंसराज कालेज के अमृत महोत्सव पर राष्ट्रीय कवि संगम द्वारा  कालेज की प्राचार्या रमा शर्मा के संयोजन में कवि सम्मेलन का आयोजन

विज्ञान भवन सभागार में  हंसराज कालेज के अमृत महोत्सव पर राष्ट्रीय कवि संगम द्वारा  कालेज की प्राचार्या रमा शर्मा के संयोजन में कवि सम्मेलन का आयोजन

दिल्ली के भव्य सभागार विज्ञान भवन में दिल्ली विश्वविद्यालय के हंसराज कालेज के अमृत
महोत्सव पर राष्ट्रीय कवि संगम द्वारा हंसराज कालेज की प्राचार्या रमा शर्मा के संयोजन में
शानदार कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. योगेश सिंह रहे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय कवि संगम के राष्ट्रीय अध्यक्ष  जगदीश
मित्तल ने की । विशिष्ट अतिथि के रूप में रमेश अग्रवाल (चेयरमैन अग्रवाल पैकर्स मूवर्स), श्याम
सुंदर अग्रवाल (चेयरमैन, मिल्कोस कॉन्टिनेंटल ग्रुप), डॉ. नंदकिशोर गर्ग (कुलाधिपति, महाराजा अग्रसेन
विश्वविद्यालय हिमाचल), विनीत गुप्ता (अध्यक्ष, महाराजा अग्रसेन टेक्नीकल एजुकेशन सोसाइटी,
दिल्ली),  संजीव गोयल (वित्त सलाहकार, राष्ट्रीय कवि संगम),  रोशन कंसल (राष्ट्रीय मंत्री, राष्ट्रीय
कवि संगम), डॉ. विकास गुप्ता (रजिस्ट्रार. दिल्ली विश्वविद्यालय),  रजनी अब्बी (प्रॉक्टर, दिल्ली
विश्वविद्यालय),  विजय गोयल, अखिल मित्तल (अधिवक्ता) एवं अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित
रहे |
खचाखच भरे विज्ञान भवन के अद्भुत कवि सम्मेलन में राष्ट्रीय कवि संगम के संरक्षक डॉ. हरिओम
पंवार (मेरठ), राष्ट्रीय सलाहकार  राजेश चेतन (दिल्ली), राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. अशोक बत्रा (गुरुग्राम),
राष्ट्रीय मंत्री  सुदीप भोला (जबलपुर),  योगेन्द्र शर्मा (भीलवाड़ा), संरक्षक दिल्ली प्रदेश डॉ. प्रवीण
शुक्ल, पश्चिमी उ.प्र. महिला प्रमुख डॉ. रुचि चतुर्वेदी (आगरा), दस्तक कवि यश कंसल (हिमाचल) ने
अपनी कविताओं से श्रोताओं का मन मोह लिया।