सेना प्रमुख जनरल पांडे को मिला सेवा विस्तार, एक महीने बढ़ाई गई अवधि

सेना प्रमुख जनरल पांडे को मिला सेवा विस्तार, एक महीने बढ़ाई गई अवधि

  

 रिपोटर सुमित उपाध्याय 

सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे के कार्यकाल को एक महीना बढ़ा दिया गया है। कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने रविवार को जनरल पांडे के सेवा विस्तार को मंजूरी दी है। और विस्तार के बाद जनरल पांडे 30 जून तक सेना के अध्यक्ष रहेंगे।और बता दें पांडे 31 मई को रिटायर होने वाले थे लेकिन इससे पहले ही उन्हें सेवा विस्तार दे दिया गया।