स्वतंत्रता दिवस समारोह राहुल को 5वीं लाइन में बैठाने पर सियासत; कांग्रेस बोली- इससे जननायक को फर्क नहीं पड़ता

स्वतंत्रता दिवस समारोह राहुल को 5वीं लाइन में बैठाने पर सियासत; कांग्रेस बोली- इससे जननायक को फर्क नहीं पड़ता

रिपोटर सुमित उपाध्याय 
कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी को पांचवीं लाइन में बैठाने को लेकर कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति जताई है।और  कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा है कि नेता विपक्ष को स्वतंत्रता दिवस समारोह में पांचवी लाइन में बैठाकर नरेंद्र मोदी ने अपनी कुंठा दिखाई है, लेकिन इससे जननायक को फर्क नहीं पड़ता। वैसे भी छोटे मन के लोगों से बड़ी चीजों की उम्मीद करना बेमानी है।