हाथरस में बड़ा हादसा: जनरथ बस ने मैक्स पिकअप में मारी टक्कर, 15 लोगों की मौत और 18 घायल, बचाव कार्य जारी
रिपोटर सुमित उपाध्याय
आगरा-हाथरस मार्ग पर 6 सितंबर की शाम करीब छह बजे शाम जनरथ बस और टाटा एस वाहन की आमने-सामने की भिड़ंत में 15 लोगों की मौत हो गई। और हादसे में 18 लोग घायल हुए हैं। गंभीर रूप से घायल आठ लोगों को उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। अन्य का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।




