Delhi: एसएमए पीड़ित बच्चे को लगा 17.5 करोड़ का इंजेक्शन, घर पहुंचकर सीएम अरविंद केजरीवाल ने जाना हाल

Delhi: एसएमए पीड़ित बच्चे को लगा 17.5 करोड़ का इंजेक्शन, घर पहुंचकर सीएम अरविंद केजरीवाल ने जाना हाल

संवाददाता सुमित उपाध्याय 

बेहद दुर्लभ किस्म की बीमारी एसएमए (स्पाइनल मस्कुलर एट्राफी) से पीड़ित डेढ़ साल के कनव को 17.5 करोड़ का इंजेक्शन लग गया है।और कनव को जन्म से ही एसएमए नामक गंभीर बीमारी है। मंगलवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कनव का हाल जानने के लिए उसके घर पहुंचे और उसके परिजनों से भी बातचीत की। उन्होंने एक्स (ट्विटर) पर इस मुलाकात से जुड़ा वीडियो भी साझा किया है।