delhi रामलीला के दौरान कलाकार की मौत.अभिनय करते समय मंच पर ही आया हार्ट अटैक;

delhi रामलीला के दौरान कलाकार की मौत.अभिनय करते समय मंच पर ही आया हार्ट अटैक;

 रिपोटर सुमित उपाध्याय  
देश की राजधानी दिल्ली के शाहदरा से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। और यहां रामलीला में कलाकार की मौत का मामला सामने आया है। अभिनय के दौरान मंच पर कलाकार को हार्ट अटैक आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई। दरअसल, नवरात्रि के अवसर पर दिल्ली के शाहदरा में रामलीला का मंचन चल रहा है। शनिवार की रात रामलीला में भगवान राम का रोल अदा रहे कलाकार के सीने में अचानक दर्द उठा, इस पर उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया