बलिया सामूहिक विवाह फर्जीवाड़े की जांच को पहुंचे असीम अरुण बोले- चोरों पर होगी कार्रवाई; बख्शे नहीं जाएंगे दोषी
रिपोर्ट सुमित उपाध्याय
सामूहिक विवाह योजना फर्जीवाड़े की जांच के लिए जनपद पहुंचे समाज कल्याण राज्यमंत्री असीम अरुण ने कहा कि किसी भी अपराधी को छोड़ा नहीं जाएगा। कोई बचा है तो उसकी भी जांच होगी और कार्रवाई भी होगी। उन्होंने ये भी कहा कि सिस्टम को मजबूत करेंगे, ताकि आगे से ऐसा नहीं हो।




