अब अमेठी में मतदान भी करेंगी स्मृति, बूथ संख्या 347 से बनीं वोटर, पिछली बार मुंबई की थीं मतदाता
रिपोटर सुमित उपाध्याय
अमेठी के सियासी रण में चुनाव से पहले एक और रिकॉर्ड बना है। मौजूदा सांसद स्मृति जूबिन इरानी दूसरी ऐसी केंद्रीय मंत्री हैं जो अमेठी में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगी।और वहीं सासंद के तौर पर वह तीसरी नेता हैं मेदन मवई में आवास बनवाने के बाद सांसद ने वोटर बनने के लिए आवेदन किया था। इस पर अब उनका नाम बूथ संख्या 347 की मतदाता सूची में शामिल किया गया है।




