स्वाति मालीवाल ने की एक और पोस्ट, पार्टी और यूट्यूबर ध्रुव राठी को लेकर कही ये बातें

स्वाति मालीवाल ने की एक और पोस्ट, पार्टी और यूट्यूबर ध्रुव राठी को लेकर कही ये बातें

 

 रिपोटर सुमित उपाध्याय 

आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने एक बार फिर से अपनी ही पार्टी पर निशाना साधा है। और उन्होंने रविवार को कहा कि आप के नेताओं और उनके कार्यकर्ताओं द्वारा कथित तौर पर चलाए जा रहे चरित्र हनन और शर्मसार करने वाले अभियान के बाद से मुझे दुष्कर्म और जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं।उन्होंने कहा कि यह तब और बढ़ गया जब यूट्यूबर ध्रुव राठी द्वारा मेरे खिलाफ एकतरफा वीडियो पोस्ट की।